मत्था टेक कर की गयी सुख-समृद्धि की कामना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Apr 2026 10:01 PM
श्रद्धा व भक्ति मनायी गयी हनुमान जयंती
सिमडेगा. जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में हनुमान जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनायी गयी. थाना परिसर स्थित हनुमान वाटिका को आकर्षक ढंग से फूलों, झालरों व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. सुबह से शाम तक यहां पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा. महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर में रामनवमी प्रबंधन समिति के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सामूहिक सुंदरकांड पाठ और संध्या में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आये. कार्यक्रम में एसपी श्रीकांत एस खोटरे भी शामिल हुए. उन्होंने भगवान हनुमान के समक्ष मत्था टेक कर शांति, सुख और समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर रामनवमी प्रबंधन समिति ने उनका स्वागत किया. एसपी ने रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल संपन्न कराने के लिए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले उन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जो पूर्व में पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सके थे. कार्यक्रम में समिति के संरक्षक डीडी सिंह, श्याम लाल शर्मा, राजेश सिंह, पवन जैन, राजेश शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










