गुड फ्राइडे पर चर्चों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

Updated at : 03 Apr 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
गुड फ्राइडे पर चर्चों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

गुड फ्राइडे पर चर्चों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

जलडेगा. प्रखंड के विभिन्न चर्चों में पुण्य शुक्रवार (गुड फ्राइडे) पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये. आरसी चर्च गांगुटोली में फादर फ्रांसिस जेवियर सोरेंग, फादर अजीत विनय सोरेंग समेत अन्य पुरोहितों ने धर्म-विधि संपन्न करायी. इस दौरान मानव समाज की शांति व कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गयी तथा क्रूस आराधना के साथ दंडवत क्रूस का चुंबन किया. पल्ली पुरोहित फादर फ्रांसिस जेवियर सोरेंग ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव जाति के पापों से मुक्ति के लिए अपना बलिदान दिया. इसलिए हमें उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए. मौके पर फिलिप सुरीन, अलेक्स कंडुलना, राजेश भंजर, सहाय कंडुलना आदि उपस्थित थे. वहीं संत जॉन मेरी वियन्नी चर्च जलडेगा में भी फादर जेवियर, फादर राजेन व फादर एरिक ने विशेष मिस्सा पूजा संपन्न करायी. सिस्टर आश्रिता, सिस्टर मंजु, प्रचारक पौलुश बरजो, जोसेफ बागे आदि मौजूद थे. इसके अलावा भीतबुना, कुटुंगिया समेत प्रखंड के अन्य चर्चों में भी पवित्र शुक्रवार पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये.

हवन व पूजन के साथ नये सत्र की शुरुआत

बानो. विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में नव शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन व पूजन के साथ किया गया. कार्यक्रम अंतर्गत पांच स्थानों पर हवन का आयोजन किया गया. समस्त हवन कार्य आचार्य बृंद के सान्निध्य में शुद्ध वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक संपन्न कराया गया. वेद मंत्रों की दिव्य ध्वनि, हवन की सुगंध व सकारात्मक ऊर्जा से संपूर्ण विद्यालय परिसर श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास से परिपूर्ण हो उठा. हवन के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं को तिलक लगा कर नयी कक्षाओं में प्रवेश कराया गया तथा उनके उज्ज्वल, सफल व संस्कारित भविष्य की कामना की गयी. हवन पूजन का संपूर्ण कार्य पंडित जगन्नाथ पंडा ने संपन्न कराया. मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू के अलावा सभी आचार्य व विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola