भरत सिंह व वीणा ज्योति यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Sep 2025 10:15 PM
भरत सिंह व वीणा ज्योति यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित
सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड की कोरोमिया पंचायत के बलसेरा निवासी भरत सिंह व ताराबोगा निवासी वीणा ज्योति कुमारी को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में यंग अचीवर्स अवार्ड एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें मोमेंटो व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. यह गौरवपूर्ण सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट की सिल्वर जुबली समारोह में प्रदान किया गया. भरत सिंह इससे पूर्व भी 2019 में नेशनल यूथ पार्लियामेंट, दिल्ली तथा 2020 में झारखंड युवा सदन में सिमडेगा जिले का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं. वीणा ज्योति कुमारी ने 2021 में झारखंड युवा सदन तथा मिलान फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गर्ल आइकॉन लीडरशिप समिट में सिमडेगा का प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा 2023 में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित युवा संगम एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में हरियाणा में जिले का नेतृत्व कर उल्लेखनीय योगदान दिया है. इस आयोजन में देश-विदेश से लगभग तीन युवा शामिल हुए. भारत के 780 जिलों से चयनित लगभग 1600 युवाओं को इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. समारोह में एनआइएफएए के विभिन्न राज्य शाखाओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयीं. सिमडेगा के दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर रौतिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, बोलबा प्रखंड अध्यक्ष रामजतन सिंह, सिमडेगा कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल अशोक मिश्रा, बीसीए विभाग के प्रो कौशिक, अजय कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










