आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा व विश्वास का प्रतीक होगा ग्रोटो : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2025 9:53 PM
सामटोली में विधायक भूषण बाड़ा ने किया ग्रोटो का शिलान्यास
सिमडेगा. सामटोली में ग्रोटो निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. मौके पर फादर एडमोन बाड़ा ने छोटी प्रार्थना और आशीष जल छिड़क कर स्थल को आशीष दिया. इसके बाद विधायक भूषण बाड़ा ने पहली ईंट रख कर शिलान्यास किया. कार्यक्रम में फादर मनोज खलखो, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, सुनील खेस, अर्नेस्ट बड़ा, जेवियर खलखो, रोशन मिंज, समीर तिर्की, रोहित खलखो, ओबेद खलखो, समीर किंडो, अनूप खलखो, अभिनेत्री अल्बर्टिना तिर्की, अनिमा तिर्की, सुचिता तिर्की, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, अंजली रानी, रोशना किंडो, बसंती शांति मिंज आदि उपस्थित थे. विधायक ने कहा कि आज सामटोली में आस्था का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. ग्रोटो का निर्माण केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और विश्वास का प्रतीक होगा. आने वाले दिनों में यह स्थल प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश फैलायेगा. इसमें आप सभी की आस्था और सहयोग जरूरी है. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि समाज में जब हम सब मिल कर किसी अच्छे कार्य की नींव रखते हैं, तो वह केवल ईंट व सीमेंट का ढांचा नहीं होता, बल्कि हमारी आस्था व एकजुटता का प्रतीक बन जाता है. सामटोली व महतोटोली के लोगों की उपस्थिति यह बताती है कि हमारा समाज संगठित है और ईश्वर पर विश्वास रखता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










