ePaper

हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला

Updated at : 16 Aug 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला

हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला

विज्ञापन

बानो. प्रखंड की बांकी पंचायत के पहानटोली जंगल में शुक्रवार की रात में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. जानकारी के अनुसार जलडेगा प्रखंड के पतिआंबा निवासी एतवा बागे बांकी पहानटोली अपने जीजा बुड़कू बागे के घर मेहमान आया था. रात में हाथी पहानटोली आ गया. गांववासी हाथी के डर से भागने लगे. इस क्रम में एतवा बागे को हाथी ने कुचल कर मार डाला. ग्रामीणों ने रात्रि 10 बजे मामले की जानकारी वन विभाग, थाना प्रभारी और प्रखंड प्रशासन को दी. सुबह वन विभाग के वनपाल विवेक कुमार, वनरक्षी मनीष डुंगडुंग, लखिंद्र सिंह, सुरेश टेटे और बानो पुलिस के एएसआइ अशोक राम घटनास्थल पहुंचे. वन विभाग की टीम ने तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिये. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सिमडेगा भेज दिया.

महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

बोलबा. प्रखंड के पालेमुंडा कुम्हारटोली निवासी 34 वर्षीय खुशबू देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार उसका पति धनेश्वर महतो 12 बजे डोंगजोर झरिया में अपने बेटे के साथ मछली मारने गया था. करीब शाम पांच बजे शाम में जब घर आया, तो खुशबू देवी फांसी पर लटकी हुई थी. धनेश्वर महतो ने उसे फांसी से नीचे उतारा तथा आसपास के लोगों को जानकारी दी. थाना प्रभारी देवी दास मुर्मू को भी सूचना दी गयी. सूचना पर एएसआइ अजेंद्र सिंह पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेजा. परिजनों ने बताया कि खुशबू देवी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. उसकी तीन छोटी बेटियां हैं और एक बेटा है. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola