ePaper

धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन अखंड हरिकीर्तन शुरू

Updated at : 21 Jan 2026 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन अखंड हरिकीर्तन शुरू

धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन अखंड हरिकीर्तन शुरू

विज्ञापन

जलडेगा. पंच देवालय मंदिर में अयोध्या में आयोजित श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को सुबह आठ बजे से अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया. अखंड हरि कीर्तन में केलुगा, जुनाडीह, परबा, लमडेगा, लतापानी, पोमिया,बेंदोचुआ,परबा, कहुपानी, टिनगिना, कोनमेरला, भालुलता,डोंगापानी सहित ओड़ीसा की कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं. गुरुवार को अखंड हरिकीर्तन के समापन के बाद नगर भ्रमण व शोभायात्रा निकाली जायेगी. साथ ही हवन व भंडारा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जायेगा. पुरोहित की भूमिका पंडित अरुण कुमार मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा व चंदन कुमार मिश्रा निभा रहे हैं. यजमान की भूमिका सचिन कुमार साहू, संतोष कुमार सिंह द्वारा सह पत्नी निभायी जा रही है. इस अवसर पर अमित गोयल, रामावतार अग्रवाल, नरेश गोयल, रामेश्वर सिंह, महाप्रसाद सिंह, जोगेशवर बिंझिया, अभिषेक झा, अमरदीप इंदवार, विनोद कुमार साहू, कमल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुभाष साहू, लालू साहू, अनिल साहू, जशवंत साहू, मोतीलाल ओहदार आदि उपस्थित थे.

मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक 25 को

कोलेबिरा. प्रखंड के काल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक 25 जनवरी को दिन के 11 बजे से होगी. बैठक में कोलेबिरा, बानो व जलडेगा प्रखंड क्षेत्र के मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है. यह जानकारी मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola