ePaper

अखिल भारतीय रौतिया समाज ने दिया धरना, निकाली रैली

Updated at : 19 Sep 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
अखिल भारतीय रौतिया समाज ने दिया धरना, निकाली रैली

अखिल भारतीय रौतिया समाज ने दिया धरना, निकाली रैली

विज्ञापन

बानो. अखिल भारतीय रौतिया समाज ने जल, जंगल, जमीन व बेटी बचाओ की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया तथा रैली निकाली. रैली की शुरुआत डाक बंगला परिसर से हुई. रैली में शामिल लोग हाथों में तख्ती बैनर लिए हुए थे. रैली में शामिल लोग मुख्य चौक होते हुए बिरसा मुंडा चौक पहुंचे, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद रैली प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंच धरना में तब्दील हो गयी. मौके पर खूंटी जिप अध्यक्ष मसीह गुडिया ने कहा कि रौतिया समाज की जमीन को दलाल व कंपनी के हाथों में बेचने नहीं दिया जायेगा. कहा कि जल, जंगल, जमीन व समाज की बेटियों को बचाना है. कहा कि जंगल से हमारी आजीविका चलती है. जल जमीन जंगल खत्म हो जायेंगे, तो हमारा अस्तिव खत्म हो जायेगा. समाज के बिना अनुमति के जमीन कोई नहीं बेच सकता है. प्रदेश अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है. शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज शिक्षित होगा, तभी अधिकार मिलेगा. उन्होने कहा कि जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए आंदोलन करना होगा. मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक ने कहा कि अनावश्यक जमीन की बिक्री बिल्कुल भी न करें. प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि जमीन का संरक्षण हम सभी का दायित्व है. मौके पर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर रौतिया समाज पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष राम शंकर सिंह, रवींद्र सिंह, ललित सिंह, उमाशंकर सिंह, लोदो सिंह, विषम सिंह, केंद्रीय महासचिव आजाद सिंह, केंद्रीय उपसचिव लालमोहन सिंह, युवा समिति अध्यक्ष हफिंदर सिंह, महिला अध्यक्ष तारावती देवी, महिला सचिव नीलम देवी, कोषाध्यक्ष भुनेश्वरी देवी, जनकू सिंह, लीलावती देवी, पूजा देवी, बलराम सिंह, चंद्रभान सिंह, नीलांबर सिंह, घनश्याम सिंह, शंकर सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola