ePaper

अजय ब्रदर्स टीम ए ने खिताब पर किया कब्जा

Updated at : 12 Sep 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
अजय ब्रदर्स टीम ए ने खिताब पर किया कब्जा

अजय ब्रदर्स टीम ए ने खिताब पर किया कब्जा

विज्ञापन

जलडेगा. पीएमश्री एसएस प्लस टू उवि स्थित खेल मैदान में आठ सितंबर से जारी पांच दिवसीय मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को किया गया. पांच दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच अजय ब्रदर्स बी बनाम अजय ब्रदर्स ए बरसलोया टीम के बीच खेला गया, जिसमें अजय ब्रदर्स टीम ए ने पेनाल्टी शूट आउट में अजय ब्रदर्स बी टीम को 2 गोल से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. रेफरी की भूमिका पिंटू कुमार, दीपक कुमार, तुषार मरांडी, सिदम महतो द्वारा निभायी गयी. विजेता व उपविजेता टीम को बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार तथा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील जडिया द्वारा विजेता टीम को एक लाख, 25 हजार व शील्ड तथा उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया गया. संचालन सुभाष साहू तथा धन्यवाद ज्ञापन हेमशरण सिंह ने किया. मौके पर मुख्य आयोजनकर्ता आकाश कुमार साहू, मो इरफान अंसारी समेत बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, एसआइ प्रमोद कुमार, लोंबोई मुखिया शिशिर डांग, पतिअंबा मुखिया विमला देवी, बालमुनी लुगून, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस सुशील जडिया, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार, विधायक प्रतिनिधि अवध साहू, अर्जुन होरो, लोक गायक जगदीश बडाईक, अमर तोपनो, अघना खड़िया, रामेराम इंदवार, नवल किशोर सिंह आदि मौजूद थे. खेल के दौरान मनीषा व रेशमा द्वारा नागपुरी, हिंदी, भोजपुरी गीतों पर नृत्य कर दर्शकों को झुमाया गया. खेल को सफल बनाने में बीडीओ, थाना प्रभारी, अल्ट्राटेक सीमेंट आदि का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola