अपर समाहर्ता ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं

अपर समाहर्ता ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं
सिमडेगा. अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र ने समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. अपर समाहर्ता ने प्रत्येक आवेदकों की बात सुन संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आयीं. इसमें अंतरजातीय विवाह के तहत मिलने वाले लाभ उपलब्ध कराने, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को पुनः चालू करने, अवैध शराब निर्माण व गांजा बिक्री पर रोक लगाने, सरकारी तालाब की मरम्मत करने, जमीन की लगान रसीद जारी करने, अबुआ आवास योजना की राशि गलत खाते में भुगतान होने से जुड़ी समस्या, भारी बारिश से टूटे बांध की मरम्मत कराने, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा खतियानी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे से संबंधित मामले शामिल हैं.
भाजपा ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
ठेठईटांगर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर बीडीओ नूतन मिंज को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. भाजपाइयों का कहना था कि पिछले दिनों संथाल परगना के सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की पुलिस द्वारा एनकाउंटर बता कर हत्या कर दी गयी है. ज्ञापन सौंपने वालों में प्रभारी शंभु प्रसाद, पूर्व मुखिया बंधु मांझी, मंडल अध्यक्ष सुरजन प्रधान, विराज नायक समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




