यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2025 10:05 PM
यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, जेल
कुरडेग. कुरडेग पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार आरोपी कसडेगा कालोटोली निवासी टिंकू मांझी के खिलाफ एक युवती द्वारा शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बताया गया कि आरोपी व पीड़िता के बीच प्रेम-प्रसंग 2016 से चल रहा था. इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि टिंकू ने कई बार उसका गर्भपात भी करवाया. जब युवती द्वारा शादी का दबाव बनाया गया, तो टिंकू मांझी ने शादी करने से इनकार कर दिया. तब युवती द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
सात बाइक चालकों का कटा चालान
बानो. बानो थाना थाना गेट के समीप पुलिस ने वाहन जांच अभियान एएसआइ सत्यनारायण प्रसाद के नेतृत्व में चलाया. अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों कागजों की जांच की गयी. इस दौरान बाइक चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना कागजात के बाइक चलाते पाये गये. साथ ही कई लोगों को बिना हेलमेट के ही बाइक चलाते हुए पाया गया. इस दौरान सात बाइक चालकों का चालान काटा गया. एएसआइ सत्यनारायण प्रसाद ने उन्हें फटकार लगायी और भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










