सड़क हादसे में युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Mar 2025 8:42 PM
सड़क हादसे में युवक की मौत
जलडेगा. बांसजोर प्रखंड के खम्मनटांड़ संकरा पुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बांसजोर रामजड़ी निवासी 19 वर्षीय छटू सिंह मौत हो गयी. छटू सिंह जलडेगा पतिअंबा साइकिल से जा रहा था. इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने बुरी तरह से घायल हो गये. पेट्रोलिंग पार्टी ने उसे वीरमित्रापुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. खबर मिलने के बाद के जिप सदस्य सामरोम पॉल तोपनो ने अस्पताल जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया.
सड़क दुर्घटना में एक घायल
बानो. थाना क्षेत्र के सोय पुल के समीप अज्ञात बाइक सवार ने लैब टेक्नीशियन अशोक मिश्रा को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गये. आईसर्ट अस्पताल के लैब टेक्नीशियन अशोक मिश्रा अस्पताल से सोय की ओर पैदल जा रहे थे. इस क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी. इसके बाद तेज गति से फरार हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार भी घायल हो गये. घटना के बाद वह भागने में सफल रहा. सड़क से गुजर रहे जिला परिषद बिरजो कंडूलना, मुखिया कृपा हेमरोम और सीता कुमारी ने घायल लैब टेक्नीशियन को देख कर आईसर्ट अस्पताल को सूचित किया. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया, जहां स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार की देख-रेख में इलाज चल रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










