बेसहारा बच्ची का कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कराया नामांकन
Published by : VIKASH NATH Updated At : 14 Sep 2025 8:24 PM
विज्ञापन
प्रखंड क्षेत्र के सोय पंचायत निवासी अनाथ व बेसहारा बच्ची सपना कुमारी का नामांकन पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय में कराया गया.
विज्ञापन
बानो: प्रखंड क्षेत्र के सोय पंचायत निवासी अनाथ व बेसहारा बच्ची सपना कुमारी का नामांकन पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय में कराया गया. सोय निवासी स्वर्गीय सुबोध लोहरा की 14 वर्षीय पुत्री सपना की पढ़ाई छूटने की आशंका थी. सुबोध लोहरा की पिछले वर्ष बीमारी से मृत्यु हो गयी थी. इसके बाद उनकी पत्नी किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही थी. हाल के दिनों में वह पांच बच्चों में से एक को लेकर कहीं चली गयी. बाकी बच्चों को अपने हाल पर छोड़ दिया. लंबे समय उसके नहीं लौटने पर सुबोध का बड़ा भाई सुनील लोहरा ही बच्चों की देखरेख करने लगा. आर्थिक स्थिति कमजोर होने से उसे खुद के परिवार और भाई के बच्चों का भरण-पोषण करना कठिन हो गया. स्थिति की जानकारी मिलते ही सोय पंचायत की मुखिया सोमारी कैथवार आगे आयी और उन्होंने बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय एल्ला में कराया.साथ ही सपना कुमारी की समस्या प्रखंड विकास पदाधिकारी नईमुद्दीन अंसारी को बताया. बीडीओ ने सहयोग करते हुए सपना कुमारी का नामांकन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कराने की पहल की. जिसके बाद सपना कुमारी को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आठवीं कक्षा में नामांकित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन कमला बड़ाईक,सोय मुखिया सोमारी कैथवार, कोनसोदे मुखिया सीता कुमारी,सुनील लोहरा सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










