दिल्ली से रेस्क्यू कर सिमडेगा लायी गयी युवती

दिल्ली से रेस्क्यू कर सिमडेगा लायी गयी युवती
बानो : बोरोसेता निवासी एक युवती को महाबुआंग पुलिस दिल्ली से रेस्क्यू कर महाबुआंग ले आयी है. पुलिस के अनुसार, बोरोसेता निवासी युवती लॉकडाउन से पूर्व घर में बिना बताये अपने दोस्तों के साथ दिल्ली चली गयी थी. अचानक दिल्ली चले जाने से परिवार वालों ने युवती के बारे पता लगाने की कोशिश की.
काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका. इसके बाद पिता ने महाबुआंग थाना में 11 जुलाई को 18 वर्षीया बेटी के गुमशुदा होने का मामला दर्ज कराया. इसके बाद महाबुआंग थाना प्रभारी विनोद उरांव के निर्देश अनुसार पीएसआई सत्यप्रकाश व अजीत प्रकाश ने छानबीन शुरू की.
युवती के दोस्तों से पूछताछ करने पर पता चला कि दिल्ली में कहीं काम कर रही है. पुलिस द्वारा युवती को दिल्ली से हवाई मार्ग से रांची लाया गया. रांची से महाबुआंग पुलिस बानो ले आयी. युवती का कोरोना टेस्ट सैंपल लिया गया. सैंपल लेने के बाद युवती को प्रखंड कोरेंटिन सेंटर में रखा गया है.
Post by : Pritish sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




