सीएनटी एक्ट में संशोधन साजिश : थियोडोर किड़ो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2017 5:28 AM

विज्ञापन

सिमडेगा : सदर प्रखंड के सलगापोस स्थित मिशन परिसर में आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक हुई. बैठक में अभियान के प्रदेश संयोजक थियोडोर किड़ो मौजूद थे. श्री किड़ो ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन आदिवासी विरोधी है इसलिए संशोधन का विरोध करें. एक्ट में संशोधन कर आदिवासियों की जमीन छीनने की साजिश रची गयी […]

विज्ञापन
सिमडेगा : सदर प्रखंड के सलगापोस स्थित मिशन परिसर में आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक हुई. बैठक में अभियान के प्रदेश संयोजक थियोडोर किड़ो मौजूद थे. श्री किड़ो ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन आदिवासी विरोधी है इसलिए संशोधन का विरोध करें.
एक्ट में संशोधन कर आदिवासियों की जमीन छीनने की साजिश रची गयी है. उन्होंने कहा कि गलत स्थानीय नीति बना कर सरकार बाहरियों को झारखंड में बसाना चाहती है. हमें इन नियमों के विरोध में आगे आना होगा. निर्णय लिया गया कि सरकार की नीति के खिलाफ आंदोलन कर एकजुटता का परिचय दिया जायेगा. बैठक में पल्ली पुरोहित निस्तोर कुल्लू, प्रधानाध्यापक फादर थियोदोर सोरेंग, सिस्टर अंजु टोप्पो के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola