शौचालय निर्माण स्थल बदलने की मांग
Updated at : 05 May 2017 11:48 PM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : नगर परिषद की ओर से भट्ठीटोली स्थित सामुदायिक भवन के निकट सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. जिस स्थल पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, उसका विरोध करते हुए अंजुमन इसलामिया ने निर्माण स्थल बदलने की मांग उपायुक्त से की है. अंजुमन का कहना है कि सामुदायिक भवन के […]
विज्ञापन
सिमडेगा : नगर परिषद की ओर से भट्ठीटोली स्थित सामुदायिक भवन के निकट सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. जिस स्थल पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, उसका विरोध करते हुए अंजुमन इसलामिया ने निर्माण स्थल बदलने की मांग उपायुक्त से की है. अंजुमन का कहना है कि सामुदायिक भवन के निकट शौचालय निर्माण होने से सामुदायिक भवन का कोई औचित्य ही नहीं रह जायेगा. लोग सामुदायिक भवन का उपयोग ही नहीं कर पायेंगे. साथ ही शौचालय भी बेकार साबित हो जायेगा. अंजुमन के सदस्यों ने उपायुक्त से इसकी जांच कर शौचालय निर्माण स्थल में बदलाव करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




