दोहरे हत्याकांड के चार आरोपी हुए गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2017 8:07 AM
विज्ञापन
तीन फरवरी को की गयी थी महिला समेत दो की हत्या धांगर को बहकाने काे लेकर हुआ था दो पक्षों में विवाद सिमडेगा : महाबुआंग ओपी क्षेत्र के जामटोली में तीन फरवरी को जासमनी सुरीन (40) एवं सालिम सुरीन (45) की हत्या कर दी गयी थी. उक्त दोहरे हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने […]
विज्ञापन
तीन फरवरी को की गयी थी महिला समेत दो की हत्या
धांगर को बहकाने काे लेकर हुआ था दो पक्षों में विवाद
सिमडेगा : महाबुआंग ओपी क्षेत्र के जामटोली में तीन फरवरी को जासमनी सुरीन (40) एवं सालिम सुरीन (45) की हत्या कर दी गयी थी. उक्त दोहरे हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में गांव के ही शीतल सुरीन, सितुंग सुरीन, नियरजन सुरीन एवं जोलेन सुरीन शामिल हैं. चारों आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह ने बताया कि जासमनी सुरीन के घर में राकेश सुरीन नामक व्यक्ति धांगर का काम करता था. गांव के ही रोयन सुरीन ने राकेश सुरीन को अपने घर में काम करने के लिए बहकाया. इस बात को लेकर जासमीन सुरीन व उसके घर में रह रहे रिश्ते का भाई सालिम सुरीन एक साथ रोयन सुरीन के घर गये और पूछने लगे कि आप लोग मेरे धांगर को क्यों बहका रहे हैं.
धांगर को लेकर दोनो पक्षों में कहा सुनी होने लगी. इसी बीच शीतल सुरीन, सितुंग सुरीन, नियरजन सुरीन व जोयलेन सुरीन भी वहां पहुंचे और जासमीन सुरीन व सालिम सुरीन की पिटाई शुरू कर दी. मारपीट में सालिम सुरीन की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि जासमनी सुरीन को घर से घसीटते हुए लगभग डेढ़ किमी दूर ले जाकर टांगी से वार उसे मार डाला.
हत्या में प्रयुक्त दो टांगी को पुलिस ने बरामद कर लिया है. हालांकि गिरफ्तार आरोपियों का कहना है कि जासमिन सुरीन व सालिम सुरीन बीच अवैध संबंध था. सालिम सुरीन शादीशुदा था, किंतु पिछले कई साल से बिना शादी के ही जासमीन सुरीन के साथ रह रहा था. गांव वालों द्वारा मना करने के बाद भी नहीं मान रहा था.गांव में दो बार बैठक कर सालिम सुरीन को गांव छोड़ कर जाने के लिए कहा गया था, किंतु वह नहीं माना. परिणाम स्वरूप उसकी हत्या कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










