श्रद्धा के साथ की गयी चित्रगुप्त पूजा

Updated at : 02 Nov 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ की गयी चित्रगुप्त पूजा

सिमडेगा : प्रिंस चौक स्थित पूजा पंडाल परिसर में आस्था व श्रद्धा के साथ चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की गयी. चित्रांश परिवारों ने मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले कलम-दवात के देवता महाराज चित्रगुप्त की पूजा की. पूजा को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा पंडाल का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित की गयी थी. […]

विज्ञापन
सिमडेगा : प्रिंस चौक स्थित पूजा पंडाल परिसर में आस्था व श्रद्धा के साथ चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की गयी. चित्रांश परिवारों ने मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले कलम-दवात के देवता महाराज चित्रगुप्त की पूजा की. पूजा को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा पंडाल का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित की गयी थी. दिन के लगभग 10 बजे पूजा-अर्चना आरंभ की गयी. पंडित श्याम सुंदर मिश्रा ने पूजा-अर्चना करायी.
यजमान की भूमिका उपेंद्र श्रीवास्तव ने निभायी. इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किये. दिन के लगभग एक बजे श्रद्धालुओं ने भगवान पर पुष्प अर्पित किये. आरती की गयी तथा प्रसाद का वितरण किया गया. संध्या सात बजे से बाहर से आये कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.
बुधवार को दो बजे से चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा निकाली जायेगी. डिप्टीटोली स्थित तालाब में प्रतिमा को विसर्जित किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष निरंजन प्रसाद, मोहन सक्सेना,संतोष सिन्हा, विजय बक्शी, चंद्रमोहन प्रसाद, रवि भूषण श्रीवास्तव, अजयेंद्र किशोर प्रसाद, अवधेश श्रीवास्तव, सुनील सिन्हा,अनुज बक्शी, उपेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, सत्यकांत श्रीवास्तव, सुरजीतदत्ता, राजीव रंजन वर्मा व नरेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola