ठेठइटांगर में धूमधाम से निकला विसर्जन जुलूस
Updated at : 13 Oct 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

ठेठइटांगर : ठेठइटांगर में पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया. मंगलवार को धूमधाम से विसर्जन जुलूस निकाला गया. इससे पूर्व पूजा-अर्चना के बाद मां की प्रतिमा को वाहन पर स्थापित किया गया. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मां भवानी की जय, मां शारदे की जय, मां लक्ष्मी की […]
विज्ञापन
ठेठइटांगर : ठेठइटांगर में पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया. मंगलवार को धूमधाम से विसर्जन जुलूस निकाला गया. इससे पूर्व पूजा-अर्चना के बाद मां की प्रतिमा को वाहन पर स्थापित किया गया.
इसके बाद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मां भवानी की जय, मां शारदे की जय, मां लक्ष्मी की जय, गणेश महाराज, कार्तिक महाराज की जय आदि जयकार के साथ आगे बढ़े. विसर्जन में जुलूस में शामिल श्रद्धालु भट्टीटोली जोराम तक गये. यहां से वापस मुख्य पथ, थाना रोड, ब्लॉक कॉलोनी, बोलबा रोड होते हुए प्रखंड तालाब पहुंचे, जहां पुरोहित बिंदेश्वर पाठक, सूर्यकांत झा, रामप्रवेश पंडित ने पूजा-अर्चना करायी. पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद मां दुर्गे के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




