अपनी संस्कृति को न भूलें
Updated at : 30 Sep 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

आयोजन. 19 महिला ग्रुप के बीच 2.70 लाख रुपये का चेक वितरित मॉडर्न मार्केट उपलब्ध कराने का होगा प्रयास सिमडेगा : नगर परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गुरुवार को महिला सशक्तीकरण को लेकर नगर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों के बीच दो लाख 70 […]
विज्ञापन
आयोजन. 19 महिला ग्रुप के बीच 2.70 लाख रुपये का चेक वितरित
मॉडर्न मार्केट
उपलब्ध कराने का होगा प्रयास
सिमडेगा : नगर परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गुरुवार को महिला सशक्तीकरण को लेकर नगर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों के बीच दो लाख 70 हजार रुपये के चेक का वितरण किया गया. महिला समूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक विमला प्रधान ने कहा कि हमलोग अपनी संस्कृति को भुलते जा रहे है़.
बुनकरों द्वारा बनने वाले कपड़े की मांग मार्केट में है़, किंतु अब उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है़. क्षेत्र में महिला समूह द्वारा विभिन्न प्रकार का अचार बनाया जा रहा है़ उक्त उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने का वे प्रयास करेंगी. शहरी क्षेत्र में ही महिलाओं के लिए अलग से मार्केट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा.
मॉर्डन मार्केट बनाने के लिए विचार-विमर्श किया जा रहा है़. विधायक ने महिलाओं से आह्वान किया है कि वे सभी परंपरागत उत्पादों पर ध्यान दें. आइडीबीआइ के मैनेजर प्रवीण कुमार सिन्हा ने बैंक के कार्य करने के तरीकों से महिला समूह को अवगत कराया. डीडीएम नाबार्ड शोभा रानी ने महिला समूह को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया.
नगर परिषद अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी ने कहा कि नगर परिषद महिलाओं के उत्थान के लिए कृत संकल्प है़. परिषद द्वारा महिलाओं के विकास के लिए हाल ही में सिलाई मशीन का वितरण किया गया है़. इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक विमला प्रधान ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. कार्यक्रम को मुख्य रूप से नगर परिषद उपाध्यक्ष एस देवी ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से डीडीएम नाबार्ड शोभा रानी केरकेट्टा, आइडीबीआई के मैनेजर प्रवीण कुमार सिन्हा उपस्थित थे.
संचालन सीटी मिशन मैनेजर राहिल डुंगडुंग ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी हीरा चौधरी ने किया. इस अवसर पर कई वार्ड पार्षद भी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान 17 महिला ग्रुप को 10-10 हजार तथा एकता व सहेली महिला समूह को 50-50 हजार रुपये का चेक दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आजीविका मिशन के उषा चोपड़ा, रोहित, लेखापाल विनोद साहू, नागेश्वर रविदास सुधा के अलावा अन्य लोगों ने सराहनीय योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




