पारा शिक्षक व बीआरसी कर्मी की रैली आज

Updated at : 23 Sep 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षक व बीआरसी कर्मी की रैली आज

सिमडेगा़ : पारा शिक्षक संघ के सदस्य, बीआरसी व सीआरपी संगठन द्वारा 23 सितंबर को शहरी क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली निकाली जायेगी. इस आशय का निर्णय गुरुवार को अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित बैठक लिया गया. कहा गया कि रैली 10 बजे अलबर्ट एक्का स्टेडियम से निकाली जायेगी. इसमें शामिल लोग काला झंडा लेकर बीआरसी […]

विज्ञापन
सिमडेगा़ : पारा शिक्षक संघ के सदस्य, बीआरसी व सीआरपी संगठन द्वारा 23 सितंबर को शहरी क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली निकाली जायेगी. इस आशय का निर्णय गुरुवार को अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित बैठक लिया गया. कहा गया कि रैली 10 बजे अलबर्ट एक्का स्टेडियम से निकाली जायेगी.
इसमें शामिल लोग काला झंडा लेकर बीआरसी होते हुए समाहरणालय तक जायेंगे. इसके बाद कोलेबिरा बीआरसी पहुंचेंगे. वहां से पुन: बीआरसी सिमडेगा पहुंचेंगे. 24 सितंबर को समाहरणालय के निकट सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धरना दिया जायेगा. बैठक में कात्यानी प्रसाद, रोजीन बागे, संजय कुमार, भगवती प्रसाद, बिरेश कुमार, अनंत कुमार, अशोक कुमार, धनश्याम मेहर, मो ऐहतशामुल हक, चंद्रशेखर सिंह, रामजतन सिंह, धनी राम बेहरा के अलावा सभी प्रखंडों के पारा शिक्षक संघ के सदस्य भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola