41 युवकों को स्वरोजगार के लिए उत्तराखंड भेजा
Updated at : 22 Sep 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : जिला प्रशासन एवं पैन आइआइटी कंस्ट्रक्शन गुरुकुल के संयुक्त तत्वावधान में 41 युवकों को कार पेटिंग, सरिया मिस्त्री व राज मिस्त्री में 45 दिनों के प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार के लिए उत्तराखंड काशीपुर भेजा गया. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर सभी युवकों को रवाना किया. उन्होंने कहा कि आर्थिक […]
विज्ञापन
सिमडेगा : जिला प्रशासन एवं पैन आइआइटी कंस्ट्रक्शन गुरुकुल के संयुक्त तत्वावधान में 41 युवकों को कार पेटिंग, सरिया मिस्त्री व राज मिस्त्री में 45 दिनों के प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार के लिए उत्तराखंड काशीपुर भेजा गया. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर सभी युवकों को रवाना किया. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं कम पढ़े लिखे युवकों के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर मिला है.
पैन आइआइटी के माध्यम से अबतक कुल 229 बच्चों को सुनिश्चित रोजगार दिया गया है. मौके पर पीएमआरडीएफ सिलवेस्टर टोपनो, गुरुकुल के प्राचार्य रूपण राय, ट्रेनर अखलेश कुमार सिंह, कृष्णा धान टीकाधार, सुभाष मजूनदार, जिला को-ऑर्डिनेटर मुनमुन कुमार के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




