उड़ी में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 22 Sep 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
उड़ी में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

सिमडेगा : उड़ी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है. बुधवार को भी कई स्थानों में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. शहरी क्षेत्र के महावीर चौक के निकट मजदूर यूनियन के तत्वावधान में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. मजदूरों ने मोमबत्ती जला कर शहीदों को नमन […]

विज्ञापन
सिमडेगा : उड़ी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है. बुधवार को भी कई स्थानों में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. शहरी क्षेत्र के महावीर चौक के निकट मजदूर यूनियन के तत्वावधान में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. मजदूरों ने मोमबत्ती जला कर शहीदों को नमन किया तथा श्रद्धांजलि दी.
साथ ही शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. इस मौके पर मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शहीदों की कुरबानी बेकार नहीं जायेगी. इस अवसर पर मजदूर नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता उदय शंकर ओझा के निधन पर भी शोक प्रकट किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से शीतल प्रसाद, बसंती देवी, काजल देवी, गीता देवी, सीमा देवी,सरिता देवी, मुन्नी देवी, गणेश मेहर, देवकरण मेहर, झालो देवी, बलिराम महतो,गौतम महतो, जयपाल महतो, बिरसा महतो, भवनी देवी, प्रमोद मिंज व शिव चरण बड़ाइक आदि उपस्थित थे.
कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा
कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला के नेतृत्व में उड़ी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. कांग्रेसियों ने मौन रख कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की.
शोक सभा में जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला, रावेल लकड़ा, ग्लोरिया सोरेंग, विक्सल कोंगाड़ी, अनूप लकड़ा, अह्लाद केरकेट्टा, रोसा केरकेट्टा, सुशील लकड़ा, महताब आलम, महताब आलम आदि शामिल थे.
शिक्षकों व छात्रों ने दी श्रद्धांजलि
मध्य विद्यालय बरबापानी में भी उड़ी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. शिक्षकों एवं छात्रों ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर प्रधानाध्यापक श्यामसुंदर सिंह, प्रदीप प्रसाद, अमिता किड़ो, अनामिका मिंज, मंजूला टेटे, सरस्वती कुमारी, रूनिया केरकेट्टा सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola