बानो एसएस हाई स्कूल ने केवेटांग को हराया

Updated at : 01 Sep 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
बानो एसएस हाई स्कूल ने केवेटांग को हराया

प्रमुख ने किया नेहरू बालक-बालिका हॉकी टूर्नामेंट का उदघाटन बानो : बानो जयपाल सिंह मैदान में आयोजित प्रखंडस्तरीय नेहरू बालक -बालिका कप के उदघाटन मैच में एसएस हाई स्कूल बानो ने केवेटांग को 3-0 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया. टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सेवानी बरजो ने खिलाड़ियों से परिचय […]

विज्ञापन

प्रमुख ने किया नेहरू बालक-बालिका हॉकी टूर्नामेंट का उदघाटन

बानो : बानो जयपाल सिंह मैदान में आयोजित प्रखंडस्तरीय नेहरू बालक -बालिका कप के उदघाटन मैच में एसएस हाई स्कूल बानो ने केवेटांग को 3-0 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया. टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सेवानी बरजो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

उदघाटन मैच में दोनों टीम मध्यांतर तक बराबरी पर रही. मध्यांतर के बाद एसएस हाई स्कूल की टीम ने लगातर तीन गोल कर बढ़त बनाया और अगले चक्र में प्रवेश किया. दूसरा मैच बालिका वर्ग में बांकी व साहुबेड़ा के बीच खेला गया. इसमें बांकी 2-0 से विजयी रही. मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल के माध्यम से कैरियर बना सकते हैं. खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है. मैच रेफरी की भूमिका बिलकन बगरैला ने निभायी. संचालन जगदीश बागे ने किया. इस अवसर पर नियरजन जोजोवार, सिलास टेटे, सेबेयान लुगुन, पनेश्वर सिंह अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola