सिमडेगा ने बांसजोर को 5-0 से हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2016 7:39 AM
विज्ञापन
खेलकूद. सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता सिमडेगा : पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उदघाटन विधायक विमला प्रधान, नप अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी व उपाध्यक्ष संतोष देवी ने किया. टूर्नामेंट में […]
विज्ञापन
खेलकूद. सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता
सिमडेगा : पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
टूर्नामेंट का उदघाटन विधायक विमला प्रधान, नप अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी व उपाध्यक्ष संतोष देवी ने किया. टूर्नामेंट में अंडर 17 बालक वर्ग में बोलबा ने पाकरटांड को 1-0 से तथा सिमडेगा ने बंसजोर को 5-0 से पराजित किया. अंडर 14 बालक वर्ग में सिमडेगा ने बांसजोर को 5-0 से तथा पाकरटांड ने केरसइ को 2-1 से पराजित कर दिया.
इसी प्रकार बोलबा ने ठेठाइटंगर को ट्राइबेकर में 4-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. 10 अगस्त को सुबह सात बजे अंडर 17 बालक वर्ग का सेमीफाइनल सिमडेगा और कुरडेग के बीच खेला जायेगा. नौ बजे से बालिका वर्ग का मैच भी होगा. मैच को सफल बनाने में मो मोख्तार, सोनू ग्वाला, बासुदेव उरांव, दीपक, महेंद्र ग्वाला, रंजन डुंगडुंग, समीर किड़ो, मो रिजवान के अलावा अन्य लोगों ने सराहनीय योगदान दिया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष संतोष देवी, दुर्गविजय सिंह देव, डीपीओ गणौरी मोची , जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, हॉकी सिमडेगा के ओपी अग्रवाल , एमानुएल कुजूर , निकोडिन लुगुन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










