गृह जिले में परीक्षा केंद्र सुनिश्चित करने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2016 7:37 AM
विज्ञापन
सिमडेगा़ : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा की घोषणा की गयी है. परीक्षा 21 अगस्त को होगी, किंतु जिले में परीक्षा केंद्र होने के बावजूद कई अभ्यर्थियों को जिले से बाहर परीक्षा केंद्र दे दिया गया है, जो अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. जिले से बाहर जिन […]
विज्ञापन
सिमडेगा़ : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा की घोषणा की गयी है. परीक्षा 21 अगस्त को होगी, किंतु जिले में परीक्षा केंद्र होने के बावजूद कई अभ्यर्थियों को जिले से बाहर परीक्षा केंद्र दे दिया गया है, जो अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है.
जिले से बाहर जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र दिया गया, उक्त अभ्यर्थियों की बैठक स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में हुई. बैठक में जिले से बाहर केंद्र पड़ने पर अभ्यर्थियों ने चिंता व्यक्त की. अभ्यर्थियों ने गृह जिले में ही परीक्षा केंद्र सुनिश्चित करने की मांग की. बैठक में राकेश कुजूर,गोल्डन मिल्टन बाड़ा, सुभाष बाड़ा, सरोजनी बिलुंग,ओती सुषमा बा,अनिल खलखो,मतियस बेक,संजय मुकुट,सरिता कुजूर,निरोज कुमार वर्मा,अमिश केरकेट्टा के अलावा अन्य अभ्यर्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










