सेंट मेरीज स्कूल की टीम 2-0 से विजयी

सिमडेगा़ : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गये मैच में सेंट मेरीज स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हुदा हुड़ग ओड़िशा की टीम को 2-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. 31 जुलाई को पहला मैच हटिया रांची एवं […]
सिमडेगा़ : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गये मैच में सेंट मेरीज स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हुदा हुड़ग ओड़िशा की टीम को 2-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया.
31 जुलाई को पहला मैच हटिया रांची एवं यमुना क्लब सबडेगा ओड़िशा के बीच दिन के एक बजे से एवं दूसरा मैच कटक ओड़िशा एवं बिरसा फुटबॉल क्लब कोकर रांची के बीच अपराह्न तीन बजे से खेला जायेगा. आज के मैच को सफल बनाने में संजय सिंधिया, मनोज कोनबेगी, राजेश सिंह, सतीश सिंह, मरियानुस एक्का, विनोद तिर्की, विद्या बड़ाइक, बसंत सोरेंग, श्याम सुंदर मिश्र, लक्ष्मण बड़ाइक, संदीप नाग, विनोद बड़ाइक, नरेश बड़ाइक, अनुग्रह गिदनी, प्रवीण कुजूर, अरविंद मिंज, अजय राम व सुधाकर शाही आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




