झामुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Updated at : 29 Jul 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में हो रही छेड़छाड़ का किया विरोध सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के झूलन सिंह चौक में झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं ने सीएनटी एवं एसपीटी में हो रहे छेड़छाड़ के विरोध में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. साथ ही नारेबाजी भी की. जिला अध्यक्ष लुइस कुजूर ने कहा कि […]

विज्ञापन
सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में हो रही छेड़छाड़ का किया विरोध
सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के झूलन सिंह चौक में झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं ने सीएनटी एवं एसपीटी में हो रहे छेड़छाड़ के विरोध में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. साथ ही नारेबाजी भी की. जिला अध्यक्ष लुइस कुजूर ने कहा कि सरकार द्वारा सीएनटी एवं एसपीटी में बदलाव करने की साजिश की जा रही है. उद्योगपतियों को बसाने की तैयारी की जा रही है.
सीएनटी व एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं किया जायेगा. यदि ऐसा हुआ, तो पुरजोर आंदोलन किया जायेगा. मौके पर गुलरेज अहमद, मो इरशाद, मो आरिफ, झुन्नु मियां, मो मिनहाज, छोटका, अनिता कुजूर, विरजिनिया सोरेंेग, मसीह बा, दुबराज लकड़ा, लेव टोप्पो के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola