सिमडेगा : पूर्व बीडीओ को तीन साल की सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2016 6:56 AM
गबन का आरोप सिमडेगा : गबन के आरोपी पूर्व बीडीओ अमेरिकन रविदास को सीजेएम मधुरेश कुमार वर्मा की अदालत ने तीन साल की सजा सुनायी है. वर्तमान में अमेरिकन रविदास गढ़वा में जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. इसी मामले का एक अन्य आरोपी बीजू बड़ाइक फरार है. जानकारी के अनुसार, वर्ष […]
गबन का आरोप
सिमडेगा : गबन के आरोपी पूर्व बीडीओ अमेरिकन रविदास को सीजेएम मधुरेश कुमार वर्मा की अदालत ने तीन साल की सजा सुनायी है. वर्तमान में अमेरिकन रविदास गढ़वा में जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. इसी मामले का एक अन्य आरोपी बीजू बड़ाइक फरार है. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2003-04 में अमेरिकन रवि दास सिमडेगा सदर प्रखंड के बीडीओ थे.
इसी क्रम में उन्होंने आपदा मद से तालाब निर्माण के 10 लाख 23 हजार छह सौ रुपये का गबन कर लिया. तालाब का निर्माण हुआ ही नहीं और राशि की निकासी कर ली गयी थी. डेढ़ वर्ष बाद तत्कालीन उपायुक्त को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने जांच करायी थी.जांच में गबन की पुष्टि हुई. इसके बाद अमेरिकन रविदास के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










