पंचायत स्तरीय बैठक की तिथि निर्धारित

Published at :24 Jan 2014 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत स्तरीय बैठक की तिथि निर्धारित

सिमडेगा : पूर्व विधायक नियेल तिर्की के आवास पर कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष नियेल तिर्की, पर्यवेक्षक हर्ष बरला, आरती चौबे उपस्थित थे. बैठक में पंचायतवार बैठक की तिथि निर्धारित की गयी. निर्धारित तिथि के अनुसार 28 जनवरी को बीरू में, 31 जनवरी को […]

विज्ञापन

सिमडेगा : पूर्व विधायक नियेल तिर्की के आवास पर कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष नियेल तिर्की, पर्यवेक्षक हर्ष बरला, आरती चौबे उपस्थित थे.

बैठक में पंचायतवार बैठक की तिथि निर्धारित की गयी. निर्धारित तिथि के अनुसार 28 जनवरी को बीरू में, 31 जनवरी को तामड़ा में, दो फरवरी को कोचेडेगा में, तीन फरवरी को बानाबिरा में, छह फरवरी को सेवई में बैठक होगी. बैठक में प्रखंड समिति का विस्तार किया गया.

जिसमें शिव प्रसाद, लेतारेस टोप्पो को उपाध्यक्ष, सत्यनारायण प्रसाद व जोन बरला को महासचिव, दिप्तीमान तिर्की को सचिव, सेलवेस्तर बाघवार को सचिव, मो आफताब आलम को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा 11 लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया.

बैठक में मुख्य रूप से रामनारायण रोहिल्ला, पप्पु प्रसाद, प्रेमप्रकाश टेटे, संजय, शिव कुमार पाठक, अरविंद रजक, एजाज, असगर अंसारी, हैदर, राजु, जोनसन, अहलाद, शीला, लाला आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola