प्रशासन ने लगायी धारा 144
Updated at : 26 Jun 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

वार्ता विफल. नहीं सुलझा दो समुदायों के बीच चल रहा विवाद सिमडेगा : सलडेगा टांगरी स्थित एक धार्मिक स्थल को लेकर दो समुदाय के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से शनिवार को प्रशासन ने दोनों समुदाय की बैठक थाना परिसर में बुलायी़, किंतु बैठक में विवाद नहीं सुलझाया जा सका. दोनों पक्ष […]
विज्ञापन
वार्ता विफल. नहीं सुलझा दो समुदायों के बीच चल रहा विवाद
सिमडेगा : सलडेगा टांगरी स्थित एक धार्मिक स्थल को लेकर दो समुदाय के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से शनिवार को प्रशासन ने दोनों समुदाय की बैठक थाना परिसर में बुलायी़, किंतु बैठक में विवाद नहीं सुलझाया जा सका. दोनों पक्ष अपने दावे पर अड़े रहे. दोनों पक्षों को समझा कर सुलह कराने का प्रयास किया गया, किंतु विवाद नहीं सुलझ पाया.
अंत में प्रशासन ने उक्त विवादित स्थल पर धारा 144 लागू कर दिया. उक्त स्थल पर अब किसी भी समुदाय के लोग अगले आदेश तक पूजा-अर्चना एवं अन्य कार्यक्रम नहीं कर पायेंगे. प्रशासन ने दोनों समुदाय के कुछ लोगों पर 107 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है. इसके तहत यदि उक्त विवाद को लेकर शांति भंग की गयी, तो उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 188 तहत के कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एसडीओ दिलेश्वर महतो, डीएसएलआर जेम्स सुरीन , एसडीपीओ मो कौशर अली, सीओ प्रवीण कुमार सिंह के अलावा दोनों समुदाय के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे.
क्या है मामला
सलडेगा टांगरी स्थित लगभग छह एकड़ जमीन पर दो समुदाय के लोग दावा ठोंक रहे हैं. दोनों समुदाय के लोग उक्त स्थल को अपना धार्मिक स्थल बता रहे हैं. एक समुदाय का कहना है कि उक्त स्थल पर हमारे पूर्वज लंबे अरसे से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं तथा वहां पर एक बरगद का पेड़ है, जिस पर एक समुदाय का आस्था एवं विश्वास रहा है.
इसी बरगद के पेड़ के निकट एक अन्य समुदाय का झंडा भी है. उनका भी दावा है कि काफी लंबे समय से वहां पर पूजा-अर्चना होती आयी है. उक्त मामले को लेकर ही डेढ़ माह पूर्व दोनों समुदाय के बीच विवाद हो गया़ मामला थाना पहुंचा था. तनाव को कम करने एवं मामले को सुलझाने के उद्देश्य से ही प्रशासन ने बैठक बुलायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




