महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में 15 को जेल

Published at :10 Jan 2014 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में 15 को जेल

– रविकांत/तरुण/कार्तिक – महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में सिमडेगा : एक महिला व एक युवक को पंचायत की बैठक में निर्वस्त्र करने के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. मामले से संबंधित एक प्राथमिकी भी जलडेगा थाना में पीड़ित महिला ने दर्ज करायी है. दर्ज […]

विज्ञापन

– रविकांत/तरुण/कार्तिक –

महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में

सिमडेगा : एक महिला व एक युवक को पंचायत की बैठक में निर्वस्त्र करने के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. मामले से संबंधित एक प्राथमिकी भी जलडेगा थाना में पीड़ित महिला ने दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक जलडेगा थाना क्षेत्र के डोड़ीबहार निवासी महिला के साथ उसके पति ने एक जनवरी को मारपीट की. मारपीट की घटना के बाद शोषण रात भर घर के बाहर ही रही. इसी बीच उसके पति ऐरिक डुंगडुंग ने उस पर एक युवक लालजी लोहरा के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया. दो जनवरी को ऐरिक तथा उसकी बहन लालजी लोहरा के घर गये तथा उसके साथ मारपीट की. उसके कपड़े को फाड़ दिया तथा उसके घर के आंगन में ही पंचायत की.

पंचायत में महिला को भी निर्वस्त्र कर दिया गया. पंचायत ने 35 हजार रुपये जुर्माना लालजी लोहरा के खिलाफ सुनाया. किंतु लालजी लोहरा 20 हजार रुपये ही दे सका था. पीड़ित महिला ने जलडेगा थाना में 15 आरोपियों के विरूद्ध प्रताड़ना से संबंधित मामला दर्ज करायी. पुलिस ने पंचायत में दिये गये 20 हजार रुपये में से 18 हजार रुपये भी बरामद कर लिया. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जलडेगा थाना प्रभारी महादेव रविदास ने बताया कि 15 आरोपियों में 8 महिला तथा 7 पुरुष हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola