फादर सोरेंग का निधन

Published at :05 Jan 2014 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
फादर सोरेंग का निधन

हृदय गति रुक जाने से सिमडेगा : विकर जेनेरल सह सामटोली के पल्ली पुरोहित फादर पीटर पौल सोरेंग के निधन से पूरे सिमडेगा धर्म प्रांत में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन की खबर सुनते ही उनके संत अन्ना महागिरजा घर परिसर स्थित निवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनका निधन ह्रदय गति […]

विज्ञापन

हृदय गति रुक जाने से

सिमडेगा : विकर जेनेरल सह सामटोली के पल्ली पुरोहित फादर पीटर पौल सोरेंग के निधन से पूरे सिमडेगा धर्म प्रांत में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन की खबर सुनते ही उनके संत अन्ना महागिरजा घर परिसर स्थित निवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनका निधन ह्रदय गति रूक जाने से शुक्रवार की रात्रि हो गया.

बताया जाता है कि फादर सोरेंग रात्रि में खाना खा कर सो गये थे. किंतु वह सुबह देर तक नहीं उठे. संत अन्ना गिरजा घर में कार्यरत कर्मियों व सहायक पुरोहितों ने उनके कमरे में जा कर देखा तो वह मृत पड़े हुए थे.

उनके देहांत की खबर जिले में फैल गयी. देखते ही देखते संत अन्ना महागिरजा परिसर में विश्वासियों व अन्य लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी तथा उनके अंतिम दर्शन के लिये लोगों का तांता लग गया. विश्वासियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola