प्रत्येक दिन का सदुपयोग करें : फादर

Published at :03 Jan 2014 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक दिन का सदुपयोग करें : फादर

माता मरियम महोत्सव पर मिस्सा अनुष्ठान सिमडेगा : संत अन्ना महागिरजा घर में नव वर्ष सह ईश माता मरियम महोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मुख्य अनुष्ठाता के रूप में फादर बर्बट कुजूर उपस्थित थे. फादर बर्बट कुजूर ने कहा कि नव वर्ष में ईश्वर सभी को सुखमय जीवन प्रदान […]

विज्ञापन

माता मरियम महोत्सव पर मिस्सा अनुष्ठान

सिमडेगा : संत अन्ना महागिरजा घर में नव वर्ष सह ईश माता मरियम महोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मुख्य अनुष्ठाता के रूप में फादर बर्बट कुजूर उपस्थित थे. फादर बर्बट कुजूर ने कहा कि नव वर्ष में ईश्वर सभी को सुखमय जीवन प्रदान करे.

नव वर्ष में पाप व बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लें तथा वर्ष के प्रत्येक दिनों को सदुपयोग करें. उन्होंने कहा कि ईश्वर की योजना विभिन्न घटनाओं द्वारा प्रकट होती है. हमे ईश्वर की योजना को पहचानने के लिए प्रार्थना करने की आवश्यकता है.

फादर कुजूर ने कहा कि ईश्वर की योजना को पूरा करने में माता मरियम का पूर्ण सहयोग होता है.

ईश्वर अपने इकलौते पुत्र यीशु को अपनी योजना के तहत मानव मुक्ति व प्रेम संदेश लेकर दुनिया में भेजा. ईश्वर ने कुंवारी मरियम के माध्यम से यीशु ख्रीस्त को जन्म दिया. प्रथम मिस्सा में फादर कुजूर का सहयोग फादर वेंलेंटाइन केरकेट्टा, फादर जोसेफ टेटे, फादर कोर्नेलियुस तिर्की व डीकन दमासियुस खेस ने किया. मिस्सा गीत संचालन सिस्टर सिसिलया, सिस्टर सोफिया, सिस्टर बेरनादेत की अगुआई में संत अन्ना की धर्म बहनों ने किया. दूसरी मिस्सा में गीत संचालन प्रचारक दोमनिक तिर्की की अगुआई में किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola