धूमधाम से मना प्रभु यीशु जन्म पर्व

Published at :26 Dec 2013 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मना प्रभु यीशु जन्म पर्व

जिले में हर ओर क्रिसमस की धूम रही सिमडेगा : जिले में ख्रीस्त विश्वासियों ने प्रभु यीशु का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया. 24 दिसंबर की रात से 25 दिसंबर तक जम कर खुशियां मनायी गयी. मिस्सा बलिदान के बाद सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी. साथ ही एक दूसरे के घर […]

विज्ञापन

जिले में हर ओर क्रिसमस की धूम रही

सिमडेगा : जिले में ख्रीस्त विश्वासियों ने प्रभु यीशु का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया. 24 दिसंबर की रात से 25 दिसंबर तक जम कर खुशियां मनायी गयी. मिस्सा बलिदान के बाद सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी.

साथ ही एक दूसरे के घर जा कर भी लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया. मंगलवार व बुधवार की रात्रि में लोग ढोल नगाड़े की ताल पर थिरकते नजर आये. साथ ही लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर बालक यीशु के आगमन पर खुशी का इजहार किया. ीस्त पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया.

विशेष रूप से बच्चे काफी उत्साहित नजर आये. क्रिसमस को लेकर लोगों ने काफी तैयारी की थी. लोगों ने अपने-अपने घरों की साफ सफाई व रंग रोगन किया था. प्रत्येक घरों में आकर्षक चरनी भी बनायी गयी थी. सभी ने अपने घरों में भी चरनी को आशीष दी.

मंगलवार को ठीक 12 बजे बालक यीशु के आगमन पर पूरा शहर पटाखों के आवाज से गूंज पड़ा. लोगों ने बालक यीशु का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. साथ ही ीस्त विश्वासियों ने केक काट कर प्रभु यीशु का जन्म दिन मनाया.

कुरडेग में क्रिसमस पर्व मना : कुरडेग प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न गिरजा घरों में विशेष मिस्सा समारोह का आयोजन किया गया. खालिजोर चर्च में रात्रि मिस्सा फादर डीन राफेल केरकेट्टा ने संपन्न कराया. इसमें उनका सहयोग फादर शशिभूषण कुल्लू व फादर अजीत सिंह ने किया.सुबह का मिस्सा फादर शशिभूषण कुल्लू की अगुवाई में संपन्न कराया गया. फादर आलेख ,फादर राजेश, फादर फिलमोन ने सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola