पंचायत सचिव पर मनमानी का आरोप

सिमडेगा : केरसई की मुखिया विमला केरकेट्टा ने पंचायत सचिव सह जन सेवक पर मनमानी का आरोप लगाया है. मुखिया का कहना है कि पंचायत सचिव परशुराम साहू मनमानी करते हैं तथा पंचायत सचिवालय से तीन माह से अनुपस्थित हैं. जिस कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहा है. उनका यह भी कहना है कि पंचायत […]
सिमडेगा : केरसई की मुखिया विमला केरकेट्टा ने पंचायत सचिव सह जन सेवक पर मनमानी का आरोप लगाया है. मुखिया का कहना है कि पंचायत सचिव परशुराम साहू मनमानी करते हैं तथा पंचायत सचिवालय से तीन माह से अनुपस्थित हैं. जिस कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहा है.
उनका यह भी कहना है कि पंचायत सचिव के अनुपस्थित रहने के कारण पंचायत कार्यकारिणी की बैठक नहीं हुई है. मुखिया ने यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव श्री साहू द्वारा योजनाओं को फंसा कर रखा जाता है.
उनके द्वारा कागजात को भी दबा कर रखा गया है. मुखिया ने श्री साहू पर र्दुव्यवहार का भी आरोप लगाया है. इधर पंचायत सचिव परशुराम साहू का कहना है कि उस पर लगाये गये आरोप निराधार हैं. वह प्रतिदिन पंचायत सचिवालय जाते हैं तथा अपने कार्य का निष्पादन करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




