रोजगार मेले में 56 अभ्यर्थियों का चयन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Sep 2025 10:17 PM
रोजगार मेले में 56 अभ्यर्थियों का चयन
सिमडेगा. जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर सिमडेगा के तत्वावधान में नगर भवन में रोजगार मेला लगाया गया. मेले में स्थानीय और बाहरी 12 संस्थानों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया. रोजगार मेले में कुल 368 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 104 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया तथा 56 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. पांच उम्मीदवारों को मौके पर ही प्रोविजनल ऑफर लेटर प्रदान किया गया. रोजगार मेला में महिला आइटीआइ सिमडेगा, आइटीआइ बानो, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन समेत आठ कौशल विकास केंद्र शामिल हुए. जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा ने बताया कि रोजगार मेले के दौरान नियोजकों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर चयन किया गया. रोजगार मेला में जिला नियोजनालय से लक्ष्मण राम टोप्पो, अनुराग केरकेट्टा, यूनिस ओड़ेया, अमृत लुगून, जितेंद्र बड़ाइक, गणेश यादव, हेमंत कुल्लू के अलावा मुख्यमंत्री सारथी योजना, सक्षम और बिरसा स्किल सेंटर के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
मुस्लिम समाज ने फूंका यूपी पुलिस का पुतला
सिमडेगा. उत्तर प्रदेश में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आई लव मोहम्मद लिखा हुआ तख्ती के विरुद्ध पुलिस द्वारा एफआइआर किये जाने के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने यूपी पुलिस का पुतला दहन किया तथा जुलूस निकाला. मौके पर पुलिस की इस कार्रवाई को गैर कानूनी और असंवैधानिक बताया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे शरीफ खान ने कहा कि यह असंवैधानिक है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के विरोध पर एफआइआर की गयी है, जो इस्लाम मजहब पर सीधा हमला है. इसका हम विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दो तीन दिनों के अंदर पुलिस द्वारा एफआइआर वापस नहीं लिया जाता है, तो आंदोलन किया जायेगा. साथ ही जुलूस निकाल कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










