ट्रक में लदी 350 बोरा यूरिया जब्त

ट्रक में लदी 350 बोरा यूरिया जब्त
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह व उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी के निर्देश के आलोक में जिले में उर्वरकों के अवैध परिवहन पर नियमित रूप से निगरानी की जा रही थी. इस क्रम में आज केरसई पहाड़सारा ग्राम के रास्ते से ट्रक के माध्यम से 340 बोरा यूरिया अवैध रूप से परिवहन कर केरसई लाया जा रहा था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पदाधिकारियों को दी. सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, बीडीओ ज्ञान मनी एक्का, सीओ देवकांत सिंह व केरसई थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने उक्त ट्रक को जब्त किया गया है. जांच में पाया गया है कि उक्त यूरिया केरसई के उर्वरक विक्रेता को आपूर्ति की जानी थी. उर्वरक विक्रेता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने के बाद ट्रक मालिक, ड्राइवर व उर्वरक विक्रेता पर केरसई थाना में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा एफआइआर दर्ज करा दी गयी है. जब्त यूरिया को फिलहाल केरसई थाना में अभिरक्षा में रख दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




