सिमडेगा : युवक की गर्दन काट कर हत्या

सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के ओड़गा ओपी के पैतानों गांव में अपराधियों ने ओड़िशा के करंजय गांव निवासी 27 वर्षीय झरिया मांझी की गर्दन काट कर हत्या कर दी. वह 20 जुलाई को पैतानो आया था. रविवार की रात सात बजे वह घर से निकला. देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन […]
सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के ओड़गा ओपी के पैतानों गांव में अपराधियों ने ओड़िशा के करंजय गांव निवासी 27 वर्षीय झरिया मांझी की गर्दन काट कर हत्या कर दी. वह 20 जुलाई को पैतानो आया था. रविवार की रात सात बजे वह घर से निकला.
देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर सोमवार को घर से कुछ दूरी पर खेत में से झरिया मांझी का शव बरामद हुआ. शव का गर्दन कटा हुआ था. शरीर के अन्य हिस्सों में भी जख्म के निशान पाये गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हत्या के आरोपियों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




