कांग्रेस पार्टी ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत

Updated at : 08 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत

फोटो फाइल:8एसआइएम:5-सदस्यता ग्रहण समारोह में उपस्थित कांग्रेसीसिमडेगा. स्थानीय महावीर चौक पर कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरूआत की. सदस्यता अभियान पूरे जिले में चलाया जायेगा. सर्वप्रथम झारखंड विकास मोरचा के जिला महासचिव लिबनुस टेटे ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया. इसके बाद अन्य कई लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:8एसआइएम:5-सदस्यता ग्रहण समारोह में उपस्थित कांग्रेसीसिमडेगा. स्थानीय महावीर चौक पर कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरूआत की. सदस्यता अभियान पूरे जिले में चलाया जायेगा. सर्वप्रथम झारखंड विकास मोरचा के जिला महासचिव लिबनुस टेटे ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया. इसके बाद अन्य कई लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. नये सदस्यों ने पांच रुपये सदस्यता शुल्क देकर सदस्यता रसीद भी हासिल किया. कार्यक्रम के दौरान सभी प्रखंडों में सदस्यता ग्रहण शिविर आयोजित करने को लेकर प्रभारियों की नियुक्ति की गयी. सिमडेगा के लिए डीडी सिंह, खुशी राम कुमार, केरसई के लिए समी आलम, हाली शहाबुद्दीन अंसारी, बोलबा के लिए रावेल लकड़ा, केके रोहिल्ला, ठेठइटांगर के लिए जोनसन मिंज, अहलाद केरकेट्टा, बांसजोर के लिए सुशील डांग बिरंजन बाड़ा, जलडेगा के लिए विक्सल कोंगाड़ी श्यामलाल प्रसाद, बानो के लिए इसीदोर करकेट्टा, फुलकेरिया डांग, कोलेबिरा के लिए अनूज केसरी, रोज किड़ो, पाकरटांड़ के लिये मतियस कुल्लू, भूषण बाड़ा, कुरडेग के लिए बेंजामिन लकड़ा व संतोष मिंज को प्रभारी बनाया गया. मौके पर मुख्य रूप से रामनारायण रोहिल्ला, थियोदोर किड़ो, शिव प्रसाद, अनूप लकड़ा, फ्रांसिस बिलुंग, देवनिश खलखो, विनोद किड़ो, अशफाक आलम, कैलाश बामलिया के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola