हारे जरूर हैं, मनोबल नहीं टूटा

Updated at : 07 Jan 2015 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
हारे जरूर हैं, मनोबल नहीं टूटा

कांग्रेस पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार करने का संकल्प सिमडेगा : केलाघाघ डैम परिसर में कांग्रेस पार्टी की बैठक उपाध्यक्ष डीडी सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधान सभा चुनाव की समीक्षा की गयी. साथ ही सदस्यता अभियान एवं संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श […]

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार करने का संकल्प

सिमडेगा : केलाघाघ डैम परिसर में कांग्रेस पार्टी की बैठक उपाध्यक्ष डीडी सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधान सभा चुनाव की समीक्षा की गयी. साथ ही सदस्यता अभियान एवं संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में बेंजामिन लकड़ा ने कहा कि विधान सभा चुनाव हमें काफी सीख दे गया है. हम हार तो जरूर गये हैं, किंतु हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिरा है. हमें अब संगठन को और भी मजबूत बनाना होगा. हमें प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संगठन को सुदृढ़ बनाना होगा. कांग्रेस को धारदार बनाने के लिये जनता के सुख दुख में साथ देना होगा. थियोदोर किड़ो ने जोर देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेने की जरूरत है. सदस्यता अभियान हम जिस तेजी के साथ चलायेंगे हमारी पार्टी उतना ही मजबूत होगी.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 25 सदस्य बनाना है तथा 25 सदस्य में से एक सक्रिय सदस्य बनाना है. उन्होंने यह भी कहा कि आठ जनवरी को शिविर लगा कर सदस्यता अभियान चलाना है. बैठक को जोनसन मिंज, अनूप केसरी, समी आलम, विक्सल कोंगाड़ी, इसीदोर केरकेट्टा, रावेल लकड़ा, खुशी कुमार, बिरंजन बाड़ा, श्यामलाल प्रसाद, प्रो लोरेंग टेटे, कृष्णा नाग, फ्रांसिस बिलुंग, सुनील खड़िया, अजीत लकड़ा, अनूप लकड़ा, देवनिश खलखो, मतियस कुल्लू आदि ने भी संबोधित किया. बैठक में हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, रोज किड़ो, शीला देवी, प्रियंका बिलुंग, अशफाक अहमद, सत्तार मियां, अहलाद केरकेट्टा, भूषण बाड़ा, भूषण राम, लिबनुस किंडो, मो महताब, तसलीम खान, एजाज, केके रोहिल्ला आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष राम नारायण रोहिल्ला ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola