बाल व महिला हिंसा के केस पर विशेष ध्यान दें: डीएसपी

Updated at : 09 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बाल व महिला हिंसा के केस पर विशेष ध्यान दें: डीएसपी

समाहरणालय स्थित डीएसपी कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक डीएसपी निखिलानंद दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने एवं फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश डीएसपी श्री दास ने दिया. उन्होंने कहा कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों […]

विज्ञापन

समाहरणालय स्थित डीएसपी कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक डीएसपी निखिलानंद दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने एवं फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश डीएसपी श्री दास ने दिया.

उन्होंने कहा कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें. क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिये हर संभव प्रयास करें. उन्होंने कहा कि गश्ती कार्य में तेजी लायें तथा उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें. डीएसपी श्री दास ने यह भी कहा कि बाल उत्पीड़न एवं महिला हिंसा के केस पर विशेष ध्यान दें. बैठक में सभी थाना प्रभारियों ने घटनाओं से संबंधित एक माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में मुख्य रूप से पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव, कुरडेग थाना प्रभारी इमानुएल टोपनो, एसटी-एससी थाना प्रभारी डी हेमरोम, महिला थाना प्रभारी राजे कुमार कुजूर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola