झामुमो ने मृतक पारा शिक्षक के पिता को सहायता राशि दी

Updated at : 09 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने मृतक पारा शिक्षक के पिता को सहायता राशि दी

फोटो: 9 एसआईएम: 11- मृतक के पिता को चेक सौंपते झामुमों नेता लुइस कुजूर.कोलेबिरा. पिछले 26 नवंबर को हुए पारा शिक्षक मनोज कुमार प्रखर की मौत पर झारखंड मुक्ति मोरचा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. इसी के मद्देनजर मंगलवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष लुइस कुजूर ने मनोज के पैतृक निवास में जाकर केंद्रीय […]

विज्ञापन

फोटो: 9 एसआईएम: 11- मृतक के पिता को चेक सौंपते झामुमों नेता लुइस कुजूर.कोलेबिरा. पिछले 26 नवंबर को हुए पारा शिक्षक मनोज कुमार प्रखर की मौत पर झारखंड मुक्ति मोरचा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. इसी के मद्देनजर मंगलवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष लुइस कुजूर ने मनोज के पैतृक निवास में जाकर केंद्रीय कमेटी के द्वारा प्रदत्त एक लाख रुपए नकद देकर उनके पिता सुरशेन प्रसाद प्रखर को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की. वहीं कोलेबिरा पारा शिक्षक संघ ने मनोज के परिजनांे को 24, 800 रुपए नकद देकर उनके परिवार को आर्थिक मदद की. इसके अलावे बानो पारा शिक्षक संघ ने भी उनके परिजनांे को आर्थिक सहायता प्रदान की. मौके पर सभी की ओर से दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के प्रार्थना किया गया. इस अवसर पर कोलेबिरा जिला परिषद सदस्य दीपशिखा कुमारी, ठेठइटांगर जिला पार्षद अनिता कुजूर, ऐडेगा मुखिया शिरोमणि समद, रणधीर कुमार, गौरी प्रसाद सिंह, मिन्हाज अहमद, असरित इंदवार, विवेक गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह, बालमुक ूंद सिंह, हीराचंद्र बड़ाइक, नंदलाल बड़ाईक, डॉ महेंद्र भगत, नंदू अग्रवाल के अलावे अन्य लोग भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola