:5::::: एसपी से कार्रवाई की मांग

मामला चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार काफोटो फाइल:3एसआइएम:1-ज्ञापन सौंपने जाते चिकित्सक.सिमडेगा. रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ निदेन मुुंडू ने वाहन चेकिंग के दौरान सदर थाना के थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. उक्त मामले को झारखंड हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन ने गंभीरता से लिया है. बुधवार को एसोसिएशन की बैठक एसोसिएशन के […]
मामला चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार काफोटो फाइल:3एसआइएम:1-ज्ञापन सौंपने जाते चिकित्सक.सिमडेगा. रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ निदेन मुुंडू ने वाहन चेकिंग के दौरान सदर थाना के थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. उक्त मामले को झारखंड हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन ने गंभीरता से लिया है. बुधवार को एसोसिएशन की बैठक एसोसिएशन के सचिव डॉ आरएल मुंडू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उक्त मामले पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में एसपी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक के बाद एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी राजीव रंजन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि रविवार को रात्रि नौ बजे वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी द्वारा डॉ निदेत मुंडू के साथ दुर्व्यवहार व अपशब्दों का प्रयोग किया गया. कहा गया यदि थाना प्रभारी दो दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो झारखंड हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन द्वारा आंदोलन किया जायेगा. बैठक में एसीएमओ डॉ बेनेदिक मिंज, डॉ बीएन पोद्दार, डॉ आनंद खाखा, डॉ मुर्मु, डॉ जगदीश प्रसाद, डॉ कुल्लू, डॉ परमानंद बिरूआ आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




