तोहरेहें नी कइह र ह. मोयं बिहनिये वोट कइर देलों...

Updated at : 02 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
तोहरेहें नी कइह र ह. मोयं बिहनिये वोट कइर देलों...

प्रतिनिधिसिमडेगा. विधान सभा चुनाव में मतदान के दिन चुनाव आयोग द्वारा दिया गया नारा पहले मतदान फिर जलपान को असर देखा गया. अपने निर्धारित समय प्रात: सात बजे से लगभग सभी बूथों पर मतदान शुरू कर दिया गया था. मतदान शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की लाइन लग गयी थी. जिसका परिणाम दिखा कि […]

विज्ञापन

प्रतिनिधिसिमडेगा. विधान सभा चुनाव में मतदान के दिन चुनाव आयोग द्वारा दिया गया नारा पहले मतदान फिर जलपान को असर देखा गया. अपने निर्धारित समय प्रात: सात बजे से लगभग सभी बूथों पर मतदान शुरू कर दिया गया था. मतदान शुरू होते ही बूथों पर मतदाताओं की लाइन लग गयी थी. जिसका परिणाम दिखा कि सुबह दस बजे तक ही लगभग 25 प्रतिशत मतदान हो चुका थ. विशेष रूप से पुरुषों ने अहले सुबह ही मतदान किया. महिलाएं थोड़ी देर से बूथों पर पहुंची. हालांकि अपराह्न तीन बजे तक मतदान जारी रहा. धवईपानी व कोनमेंजरा में शांति पूर्वक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे. कुड़पानी में मतदाताओं की काफी लंबी कतार देखी गयी. बुजुर्गों को भी लाइन में लग कर मतदान करते हुए देखा गया. पंडरीपानी से थोड़ी दूरी पर स्थित एक गांव में एक बजे एक व्यक्ति को खलिहान में धान ओसाते हुए देखा गया. मतदान किया कि नहीं, पूछने पर उसने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान, तोहरेहें नी कइह र ह. मोयं बिहनिये वोट कइर देलों.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola