5::::::: सिमडेगा में 70 प्रतिशत मतदान

मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह फोटो: 2 एसआईएम:2- अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र मतदान के लिये लगी मतदाताओं की भीड़.सिमडेगा. सिमडेगा विधान सभा क्षेत्र के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला. लगभग सभी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के बूथों पर दिन के लगभग एक बजे तक 70 प्रतिशत मतदान […]
मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह फोटो: 2 एसआईएम:2- अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र मतदान के लिये लगी मतदाताओं की भीड़.सिमडेगा. सिमडेगा विधान सभा क्षेत्र के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला. लगभग सभी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के बूथों पर दिन के लगभग एक बजे तक 70 प्रतिशत मतदान हो चुका था. उक्त मतदान प्रतिशत से ही मतदाताओं के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता था. सिमडेगा विधान सभा क्षेत्र के तामड़ा स्थित मतदान कें द्र 155 बूथ पर दिन के 11. 40 बजे तक 436 वोट पड़ चुके थे. यहां पर कुल मतदाता 1030 हैं. एक अन्य बूथ 153 पर 666 में से 370 वोट पड़ चुके थे. इसी प्रकार 157 बूथ नंबर पर दिन के 12.3 मिनट तक 625 में से 305 वोट पड़ चुके थे. बूथ नंबर 66 में कुल वोटर 667 है. दिन के 12.20 बजे तक 370 वोट पड़ चुका था. बूथ संख्या 67 में कुल वोटर 844 है. यहां पर 12. 22 बजे तक कुल वोट 480 पड़ चुका था. बूथ नंबर 38 में कुल वोटर 526 है. उक्त बूथ पर दिन के 12. 45 बजे तक कुल 390 वोट पड़ चुके थे. बूथ नंबर 98 में कुल वोटर 266 है, जबकि उक्त बूथ पर 12.55 बजे तक 207 वोटरों ने मतदान किया. बूथ नंबर 97 में कुल वोटरों की संख्या 477 है. यहां पर 1.30 बजे तक कुल 366 लोग मतदान कर चुके थे. बूथ संख्या 64 में कुल वोटर 170 है. यहां पर 2.7 बजे कुल 129 लोगों ने मतदान किया. बूथ संख्या 65 में कुल वोटर 329 है. यहां पर 2.7 बजे तक कुल 216 लोगों ने मतदान किया. इसी प्रकार बूथ संख्या 74 में कुल वोटरों की संख्या 305 है. यहां पर 2.4 बजे तक कुल 217 वोटरों ने अपने मताधिकार किया. ये सभी क्षेत्र माओवादियों से अति प्रभावित क्षेत्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




