::::: भाजपाइयों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला

सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सतीश पांडेय व अनूप प्रसाद के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. जुलूस की शुरूआत भाजपा जिला कार्यालय से किया गया. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता विमला प्रधान जिंदाबाद, मनोज नगेसिया जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद आदि नारेबाजी कर रहे थे. जुलूस में सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता […]
सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सतीश पांडेय व अनूप प्रसाद के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. जुलूस की शुरूआत भाजपा जिला कार्यालय से किया गया. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता विमला प्रधान जिंदाबाद, मनोज नगेसिया जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद आदि नारेबाजी कर रहे थे. जुलूस में सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता झूलन सिंह चौक, नीचे बाजार, भट्ठीटोली, खैरनटोली होते हुए सांयपुर कोढ़ी चौक तक गये. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी विमला प्रधान को विजयी बनाने का आह्वान कर रहे थे. जुलूस में मुख्य रूप से कुमुद प्रसाद, मो शमीम फौजी, अशोक रजक, नवल चौधरी, मनोज बड़ाइक, सत्येंद्र शर्मा, शंकर सिंह के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




