कोलेबिरा में 10 से 12 घंटे तक ही बिजली, लोग परेशान

Updated at : 17 Nov 2014 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
कोलेबिरा में 10 से 12 घंटे तक ही बिजली, लोग परेशान

लगभग तीन माह से उक्त स्थिति बनी हुई हैकोलेबिरा. प्रखंड में पिछले तीन महीनों से बिजली सेवा काफी बदहाल है. कोलेबिरा में 24 घंटे में बमुश्किल ग्रामीणों को 10-12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. सुचारु रूप से बिजली नहीं होने के कारण व्यवसायी वर्ग और परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ […]

विज्ञापन

लगभग तीन माह से उक्त स्थिति बनी हुई हैकोलेबिरा. प्रखंड में पिछले तीन महीनों से बिजली सेवा काफी बदहाल है. कोलेबिरा में 24 घंटे में बमुश्किल ग्रामीणों को 10-12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. सुचारु रूप से बिजली नहीं होने के कारण व्यवसायी वर्ग और परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विदित हो कि आनेवाले तीन महीनांे के बाद मैट्रिक और इंटर की परीक्षा होनी है. इसकी तैयारी को लेकर छात्र-छात्राएं अभी से काफी मेहनत कर रहे हैं. बिजली नहीं होने के कारण वे अपनी पढ़ाई पुरी नहीं कर पाते हैं. वहीं कोलेबिरा में बिजली से चलनेवाले व्यवसाय पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. दिन के वक्त तो हर आधे घंटे में बिजली चले जाने की अब परंपरा बन गयी है. इस संंबंध में विद्युत फ्रेंचाइजी कार्यालय के द्वारा जानकारी मिली कि लोड सेडिंग के कारण उक्त समस्या आ रही है. इधर आम ग्रामीणों की शिकायत है जब से विद्युत फ्रेंचाइजी कार्यालय खुला है, प्रखंड में बिजली की समस्या काफी बढ़ गयी है. फ्रेंचाइजीवाले बिल वसूली में काफी रुचि दिखाते हैं, किंतु विद्युत को सुचारु रूप से चलाने में कार्यालय बिल्कुल ही फिस्ड्डी हो गया है. अगर जल्द ही विद्युत सेवा सुचारु रूप से नहीं शुरू हुई तो वे कार्यालय के खिलाफ अपना मोरचा खोलने को मजबूर हो जायंेगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola