लीड ::5:::: व्यय संधारन का ब्योरा रखें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2014 8:02 PM
राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठकफोटो: 17 एसआईएम: 4- बैठक में उपस्थित डीसी, डीडीसी, एसपी व प्रेक्षक. 5- उपस्थित राजनीतिक दलों के लोग.प्रतिनिधिसिमडेगा. समाहरणालय में चार बजे कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पे्रक्षक देवेश देवल, सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक सपन कुमार पॉल एवं उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा, डीडीसी ए दोडे, एसपी राजीव रंजन सिंह ने […]
राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठकफोटो: 17 एसआईएम: 4- बैठक में उपस्थित डीसी, डीडीसी, एसपी व प्रेक्षक. 5- उपस्थित राजनीतिक दलों के लोग.प्रतिनिधिसिमडेगा. समाहरणालय में चार बजे कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पे्रक्षक देवेश देवल, सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक सपन कुमार पॉल एवं उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा, डीडीसी ए दोडे, एसपी राजीव रंजन सिंह ने सभी राजनैतिक दल के प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उपायुक्त ने सभी उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को दोनों सामान्य प्रेक्षकों के साथ बारी-बारी से परिचय दिलाया. तत्पश्चात सभी प्रत्यार्शी एवं प्रतिनिधियों ने भी अपना परिचय दिया. उपायुक्त ने सर्वप्रथम आदर्श आचार संहिता के बारे में बताते हुए कहा कि इसका उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. 17 एवं 19 को इवीएम का रेंडमाइजेंशन है, उसमें प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि आवश्यक रूप से उपस्थित रहें. प्रत्येक दिन का व्यय संधारन के लिए दी गयी रजिस्टर का ब्योरा रखे. राजनैतिक पार्टी स्टार प्रचारकों का नियमानुकूल उपयोग करे. निर्धारित वाहन संख्या के अनुरूप ही उन्हें वाहन उपयोग करने की अनुमति दी जायेगी. प्रत्येक प्रत्याशी को बराबर की संख्या में हॉडिंर्ग लगाने की अनुमति दी जायेगी. ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा प्रचार- प्रसार के संबंध में उन्होंने बताया कि इसका उपयोग सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही मान्य होगी. राजनैतिक जुलूस एवं रैलियों में हथियार प्रदर्शन से सर्वथा बचे. सरकारी भवन में किसी भी प्रकार का फ्लैक्स या अन्य प्रचार सामग्री नहीं लगायें. वाहन उपयोग के बारे में उप विकास आयुक्त श्री आंजनेयुलू दोडे ने कहा कि प्रचार वाहन निर्धारित तिथि तक जमा करे दें. अन्यथा उनके विरूद्घ कार्रवाई की जायेगी. पुलिस अधीक्षक श्री राजीव रंजन सिंह ने सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










