विकलांग सेवा आश्रम की बैठक

सिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में विकलांग सेवा आश्रम की बैठक संस्था के अध्यक्ष पीटर केरकेट्टा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में तीन दिसंबर को नि:शक्त दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. हस्तशिल्प उद्योग का प्रशिक्षण लेने वाले उम्मीदवारों को 16 नवंबर को विकलांग सेवा आश्रम में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. […]
सिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में विकलांग सेवा आश्रम की बैठक संस्था के अध्यक्ष पीटर केरकेट्टा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में तीन दिसंबर को नि:शक्त दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. हस्तशिल्प उद्योग का प्रशिक्षण लेने वाले उम्मीदवारों को 16 नवंबर को विकलांग सेवा आश्रम में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. आश्रम के पूर्व सदस्य प्रफुल बा के निधन पर शोक प्रकट किया गया तथा दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के 15 हजार विकलांग वैसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो नि:शक्तों के दुख दर्द में साथ देगा. बैठक में संतोष सिंह, छोटेलाल लोहरा, रूपनाथ मांझी, महिमा डंुगडंुग, जेवियर सोरेंग, सुखराम बड़ाइक, रिता सोरेंग, संजीत कुल्लू, विमला कुमारी, प्रमोद टोप्पो, सुचिता मिंज, प्रफुल कुमार टेटे, किरण कुल्लू, गजराज सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




