लुइस कुजूर ने विभिन्न गांव का दौरा किया

Updated at : 15 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
लुइस कुजूर ने विभिन्न गांव का दौरा किया

सिमडेगा. कोलेबिरा विधान सभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोरचा प्रत्याशी लुइस कुजूर ने ठेठइटांगर, जोराम, जामपानी, केरिया, रेंगारीह सहित विभिन्न गांव का दौरा किया. इस दौरान ग्रामीणों से संपर्क कर समर्थन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोरचा के आंदोलन के कारण ही आज झारखंड राज्य अलग हुआ है. झामुमो झारखंड के […]

विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा विधान सभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोरचा प्रत्याशी लुइस कुजूर ने ठेठइटांगर, जोराम, जामपानी, केरिया, रेंगारीह सहित विभिन्न गांव का दौरा किया. इस दौरान ग्रामीणों से संपर्क कर समर्थन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोरचा के आंदोलन के कारण ही आज झारखंड राज्य अलग हुआ है. झामुमो झारखंड के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है. किंतु झारखंड अलग होने का लाभ अब तक नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि अपनी स्वार्थ की राजनीति करने वाले गोलबंद हो चुके हैं और जल, जंगल जमीन पर कब्जा जमाना चाहते हैं. श्री कुजूर ने कहा कि झारखंड को बचाना है तो झारखंड मुक्ति मोरचा की ही सरकार बनानी होगी. झारखंड मुक्ति मोरचा की सरकार की राज्य को ऊंचाई तक ले जा सकती है. दौरा में मसीह प्रकाश बा, दुवराज लकड़ा, निखिल बाड़ा, बिराज मेहर, बिरजिनिया सोरेंग, राजु वर्मा, अनिता कुजूर आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola